“संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू – स्वास्थ्य सेवाएं ठप, मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन”

इस न्यूज़ को शेयर करे



पोरसा: पत्रकार विनय की रिपोर्ट।


नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, जिससे शासकीय अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यापक असर पड़ा है। यह हड़ताल एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आव्हान पर की जा रही है।

सोमवार को पोरसा के शासकीय अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल में शामिल प्रमुख कर्मचारियों में सुनीता भदोरिया, मोहन राठौर, सोनू सिंघल, सर्वेश बघेल, सुनील माहौर, अनीता दीक्षित, दीपक श्रीवास्तव, मिथिलेश तोमर, सीमा सोनी, जगबीर सिंह सिकरवार, अनिल उपाध्याय, संदीप त्यागी, जितेंद्र गुर्जर, अनुज परमार, अशोक कुशवाहा, जितेंद्र व्यास, सुनील तोमर सहित अनेक संविदा कर्मी उपस्थित रहे।

हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार से अपनी प्रमुख मांगों को लेकर शीघ्र समाधान की अपील की है, जिनमें शामिल हैं:

👉प्रतिवर्ष होने वाली अनुबंध नवीनीकरण प्रक्रिया को समाप्त किया जाए।

👉नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) का लाभ संविदा कर्मचारियों को भी दिया जाए।

👉सेवा काल में मृत्यु होने पर परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ मिले।

👉रिटायरमेंट पर ग्रेच्युटी का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

👉नियमित पदों की भर्ती में संविदा कर्मचारियों को 50% आरक्षण मिले।


इस हड़ताल से अस्पतालों में दैनिक चिकित्सा सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से अब तक कोई समाधान सामने नहीं आया है, जिससे असंतोष और बढ़ता नजर आ रहा है।


इस न्यूज़ को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *