यस न्यूज़ समाचार पत्र साप्ताहिक समाचार पत्र है
यस न्यूज़ समाचार पत्र की शुरुआत
मुख्य संपादक श्री उमाकांत मिश्रा जी के द्वारा भारत सरकार के सूचना प्रसारण प्रेस रजिस्टार जनरल ऑफ इंडिया को यस न्यूज़ के नाम सत्यापन के लिए आवेदन 2019-20 में किया गया था | ईश्वर की प्रबल अनुकंपा एवं मुख्य संपादक के लगन – मेहनत तथा अनुभव को देखते हुए भारत सरकार ने दिनांक 12 / 0 3 / 2021 को अपने पत्र क्रमांक – File No.: 1363298 (To be quoted for all future references till registration) टाइटल सत्यापन की सूचना भारत सरकार के सूचना प्रसारण प्रेस रजिस्टार जनरल ऑफ इंडिया के द्वारा प्रदान की गई , भारत सरकार के सूचना प्रसारण प्रेस रजिस्टार जनरल ऑफ इंडिया गाइडलाइन एवं उनके सभी नियमों का पालन करते हुए yes news के मुख्य संपादक श्री उमाकांत मिश्रा जी के द्वारा प्रथम अंक दिनांक 30 /03/20 21 दिन मंगलवार को प्रकाशित एवं पब्लिश किया गया, तदउपरांत प्रथम प्रकाशन के बाद से लगातार यस न्यूज़ समाचार पत्र ने अपने जिले प्रदेश एवं अन्य राज्यों में अपने संवाददाताओं को बढ़ाते हुए स्थानीय , प्रादेशिक , तथा राष्ट्रीय खबरों में बढ़ चढ़कर योगदान दिया
यस न्यूज़ समाचार पत्र के चुनिंदा एवं अनुभव शील पत्रकारों की टीम मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों में स्थानीय जन समस्याओं एवं अपराधिक गतिविधियों , बाल मजदूरी , महिला उत्पीड़न एवं शोषण सहित सभी प्रकार के साइबर अपराधों की खबरों को निः संकोच निष्पक्ष रहते हुए समय-समय पर प्रदेश एवं देश की जनता एवं संबंधित देश के आला अफसर अधिकारियों तक पहुंचने प्रथम योगदान दिया है यस न्यूज़ समाचार पत्र का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र के दूर दराज अंचल पर निवास हर भारतीय नागरिकों तथा मूलभूत सुविधाओं से वंचित वर्ग विशेष के लिए जन जागरूकता के साथ-साथ उनके हक न्याय तथा शोषण की खबरें शासन प्रशासन तक पहुंचाना पहला लक्ष्य एवं उद्देश्य समझा है
यस न्यूज़ समाचार पत्र भारत सरकार के सूचना प्रसारण प्रेस रजिस्टार जनरल ऑफ इंडिया के द्वारा प्रदत्त की गई शक्तियों का अनुपालन करते हुए देश के चौथे स्तम्भ के रूप में अपनी सेवाएं देने हेतु कटिबद्ध है
हमारा लक्ष्य समाज में जागरूकता बढ़ाना, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देना और सही जानकारी लोगों तक पहुँचाना है।
Office Phone
0755 – 28527092
Mobile
+91 8305802982
+91 9977690941
भवदीय
उमाकांत मिश्रा
मुख्य संपादक
यस न्यूज़


