नितेश उपाध्याय ब्यूरो चीफ भदोही।
आज दिनांक 20अप्रैल 2025 को भारतीय सेना द्वारा आयोजित आर्मी एरिया आर. आर. दिल्ली मैराथन दौड़ के विजेता हेमन्त यादव रहे। हेमन्त यादव ग्राम कपूरीपुर सुरियावां भदोही उत्तरप्रदेश के निवासी हैं। इसके पूर्व में भी हेमन्त यादव अनेक मैराथन दौड़ जैसे बॉम्बे मैराथन, दिल्ली मैराथन आदि में प्रतिभाग कर अपने जोश को दिखाया है। इन्होंने 2019-2020में अंतर्राष्ट्रीय मैराथन दौड़ चीन में भारत देश का प्रतिनिधित्व किया था जिसमें इन्होंने सम्मानजनक टॉप टेन में अपना व अपने देश का स्थान बनाया था। उनकी इस उपलब्धि पर हम सभी को गर्व है। विजेता बनने पर उनके बड़े भाई श्री रामसागर,मथुरा यादव, श्री अशोक सिंह वरिष्ठ पत्रकार, श्री प्रदीप यादव जिलाध्यक्ष श्री रमापति यादव, श्री शेषधर गुप्ता अध्यक्ष व्यापार मण्डल, श्री आशीष सिंह जिलापंचायत सदस्य, श्री संजय श्रीवास्तव, श्री अमरबहादुर सिंह, श्री सर्वेश यादव,श्री विजय राज यादव, डॉ अजय पाण्डेय,श्री उमाकांत मिश्रा,श्री सुरेश गौतम,श्री परमेंद्र गौतम, श्री शिवबाबू यादव,श्री लालबहादुर बिंद, श्री फूलचंद पाल, श्री लक्ष्मी कांत जायसवाल तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों व खिलाड़ियों ने खुशी जताई है।
