Warning: Undefined array key "HTTP_ACCEPT_LANGUAGE" in /tmp/temp_49c60d54b7f370e172d2ecf146a76464.txt on line 11

Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /tmp/temp_49c60d54b7f370e172d2ecf146a76464.txt on line 12
पशु चिकित्सालय के सामने बैठी गायों को अज्ञात वाहन कुचला हुई मौत – YES NEWS
Site icon YES NEWS

पशु चिकित्सालय के सामने बैठी गायों को अज्ञात वाहन कुचला हुई मौत

पशु चिकित्सालय के सामने बैठी गायों को अज्ञात वाहन कुचला हुई मौत
गाडरवारा। गो वंश और बेसहारा पशुओं की शहर में और आसपास सड़क पर भरमार है। शहर में गौशाला के अभाव में लगातार गौ वंश की वृद्धि हो रही है। बरसात के मौसम में सुख और सुरक्षित स्थान पर गौ वंश और अन्य बेसहारा पशु बैठने को मजबूर है। और दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। बीती रात ऐसा ही एक मामला गाडरवारा बायपास रोड पशु चिकित्सालय के सामने आया जहां पर एक अज्ञात बहन ने सड़क किनारे बैठी जिंदा गायों के ऊपर वहां चढ़ा दिया। मौके पर गायों की मृत्यु हो गई। अज्ञात वाहन फरार हो गया। ककरा घाट नर्मदा दर्शन कर कर लौट रहे भाजपा नेता पवन पटेल उनके साथ केशव पचौरी नीरज प्रजापति ने घटनास्थल पर जाकर घटनास्थल पर देखा जहां गाये मृत पड़ी थी। भाजपा नेता पवन पटेल ने तत्काल गाडरवारा थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई। प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के बाद घटनास्थल से थाना प्रभारी विक्रम रजक एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी वैभव देशमुख ने मृत पड़ी गायों को रात में सुरक्षित स्थान पर पहुंचा कर आगे की कार्रवाई के लिए पहुंचाया।

Exit mobile version