भूतपूर्व सैनिक संगठन शहडोल ने सैनिक कल्याण अधिकारी का किया भव्य स्वागत

इस न्यूज़ को शेयर करे


शहडोल, 18 सितंबर 2025 (गुरुवार) –

भूतपूर्व सैनिक संगठन, जिला शहडोल द्वारा आज सैनिक कल्याण कार्यालय शहडोल के नवनियुक्त पदाधिकारी, परम आदरणीय कर्नल श्री अरुण शुक्ला जी का हार्दिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।

समारोह में संगठन के अध्यक्ष श्री जे.पी. गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.एन. सिंह, उपाध्यक्ष मोहन प्रसाद वर्मा एवं सूर्यकांत तिवारी, मुख्य सचिव विष्णु प्रसाद विश्वकर्मा, सचिव रमाकांत शुक्ला, कार्यालय मंत्री उदय प्रकाश गुप्ता, संगठन मंत्री एस.के. तिवारी, संरक्षक ओंकार गवली, पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार मिश्रा एवं विश्वास कुमार शुक्ला सहित कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संगठन अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कर्नल श्री अरुण शुक्ला का परिचय पदाधिकारियों से करवाते हुए संगठन द्वारा अब तक किए गए कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने संभाग के भूतपूर्व सैनिकों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण में सहयोग करने का भी आग्रह किया।

इस अवसर पर कर्नल शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सैनिकों के हित में सकारात्मक कार्य करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के अंत में, संगठन द्वारा “शरद पूर्णिमा” के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले सैनिकों के पारिवारिक पिकनिक में कर्नल श्री शुक्ला को सपरिवार सम्मिलित होने का विशेष आमंत्रण भी प्रदान किया गया।


इस न्यूज़ को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *