Warning: Undefined array key "HTTP_ACCEPT_LANGUAGE" in /tmp/temp_6ae67d357befb8dba74ee5c283e197b4.txt on line 11

Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /tmp/temp_6ae67d357befb8dba74ee5c283e197b4.txt on line 12
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जैतपुर, उप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केशवाही के तत्वाधान में जैतपुर में धरना प्रदर्शन किया गया – YES NEWS
Site icon YES NEWS

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जैतपुर, उप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केशवाही के तत्वाधान में जैतपुर में धरना प्रदर्शन किया गया

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जैतपुर, उप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केशवाही के तत्वाधान में जैतपुर में धरना प्रदर्शन किया गया।

शहडोल 5 सितंबर 2024

यस न्यूज़ प्रतिनिधि चेतराम शर्मा

प्राप्त जानकारी के अनुसार —
मध्य प्रदेश सरकार के वादा खिलाफी, संविधान विरोधी नीतियां, स्थानीय समस्याओं में जैतपुर को ब्लॉक का दर्जा दिया जाये,केशवाही को उप तहसील का दर्जा दिलाने , जैतपुर अस्पताल में महिला डॉक्टर एवं महिला स्टाफ नियुक्ति किये जाने,बस स्टैंड जैतपुर में शौचालय की कमी, बेरोजगारी ,बिजली ,पानी, सड़क, एवं स्थानीय समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जैतपुर के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, उप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केशवाही के अध्यक्ष अजय शर्मा दोनों की संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस कार्य कार्ताओं के सहयोग से जैतपुर के बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन का आयोजन दोपहर में 2:00 बजे से किया गया।
धरना प्रदर्शन में कई वक्ताओं के द्वारा उद्बोधन दिया गया जिसमें मध्य प्रदेश सरकार की नाकामी को बताया गया।

माननीय राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन सौपने के लिए, समस्त कांगेस जन बस स्टैंड जैतपुर से नारा लगाते हुए, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद कहते हुए अनुविभागीय अधिकारी के कार्यालय जैतपुर में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर दोनों ब्लॉक के कार्य- कार्ताओं में ये रहे उपस्थित– ब्लॉक अध्यक्ष जैतपुर राजेंद्र सिंह, उप ब्लॉक अध्यक्ष केशवाही अजय शर्मा, लघु वनोपज के अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह, जनपद बुढार के अध्यक्ष सुश्री उमा धुर्वे, पूर्व जनपद अध्यक्ष बुढार श्री मति यशोदा सिंह,पूर्व सरपंच शेष नारायण सिंह कुम्हारी, उप ब्लॉक केशवाही के उपाध्यक्ष राजमणि तिवारी,नागेश्वरी सिंह, मनोज सिंह, महेंद्र पाठक, उदय भान, राम निवास सिंह, अमर सिंह आदि लोगों की उपस्थिति रही है।

Exit mobile version