Warning: Undefined array key "HTTP_ACCEPT_LANGUAGE" in /tmp/temp_4bb9ebff9dc22749798822547601f705.txt on line 11

Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /tmp/temp_4bb9ebff9dc22749798822547601f705.txt on line 12
भदोही:नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार – YES NEWS
Site icon YES NEWS

भदोही:नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

भदोही

नितेश उपाध्याय ब्यूरो चीफ
दिनांक-09.09.2024
थाना कोईरौना क्षेत्र अंतर्गत आरोपी द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने की घटना के सम्बन्ध में तत्समय ही थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-92/2024 धारा-137(2),87,71,351,(3),64 भा0न्या0सं0 व 3/4 पाक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई।
डा0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही के निर्देश के क्रम में आज दिनांक-09.09.2024 को उक्त अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त वीरनाथ पाण्डेय पुत्र रंगनाथ पाण्डेय निवासी पाण्डेय टोला थाना कृष्णागढ़,भोजपुर (बिहार), उम्र करीब 29 वर्ष को इटहरा पासी चौराहा के पास से गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Exit mobile version