राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के पर चौकी केशवाही के पुलिस बल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शहडोल 21 अक्टूबर 2024
यस न्यूज़ प्रतिनिधि चेतराम शर्मा



पुलिस स्मृति दिवस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला एवं टीम के द्वारा पुलिस बल चौकी केशवाही जिला शहडोल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस स्मृति दिवस चौकी केशवाही थाना बुढार जिला शहडोल (म. प्र.) में शाम को पांच बजे से किया गया,सभी पुलिस बल को मंचासीन किया गया। समस्त पुलिस बल को अनिल शुक्ला ,तीरथ प्रसाद शुक्ला, विनय शुक्ला, विवेक मिश्रा के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया , साथ ही साथ सभी पुलिस बल को प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर पुलिस बल को देश की रक्षा तथा अपराध को नियंत्रित करने के लिए उत्साहित किया।
मानवाधिकार के जिलाध्याक्ष अनिल शुक्ला ने कहा की आज के तारिख 21 अक्टूबर को 1959 में दस पुलिस बल को मौत के घाट उतार दिया गया था तब से पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने के लिए मानवाधिकार के द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया है। ए. एस. आई. रामेश्वर पांडे ने बताया की 21 अक्टूबर 1959 को चीन के वार्डर में दस जवान ( पुलिस ) देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गये थे उसी दिन से आज पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय मानवाधिकार के जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला के द्वारा पुलिस बल को प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर हमारा सम्मान किया हम उन्हे धन्यवाद देते हैं।
मौके पर ये रहे उपस्थित– ए .एस. आई. रामेश्वर पांडे, ए. एस. आई. मनबोध सिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक राम नरेश यादव, प्रधान आरक्षक मली कंठ भट्ट, आरक्षक प्रशांत कुमार पनारिया, अनिल शुक्ला, तीरथ प्रसाद शुक्ला विनय शुक्ला, विवेक मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, ज्ञान सिंह, आदि लोगों की उपस्थिति रही है।