विवाहित होते हुए भी छल से वादिनी के साथ विवाह करने, जान से मारने की धमकी देने तथा बिना सहमति गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार

इस न्यूज़ को शेयर करे

*जनपद भदोही*

नितेश उपाध्याय ब्यूरो चीफ
दिनांक 08.11.2024
*◆विवाहित होते हुए भी छल से वादिनी के साथ विवाह करने, जान से मारने की धमकी देने तथा बिना सहमति गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार*

दिनांक-29.10.2024 को पीड़िता/वादिनी मुकदमा द्वारा थाना दुर्गागंज पर सूचना दिया गया कि आरोपी अनिल यादव पुत्र लालचंद यादव निवासी अर्जुनपुर थाना दुर्गागंज जनपद भदोही के साथ वर्ष 2022 में हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई थी। हाल ही में वादिनी को पता चला कि उसके पति पहले ही शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। जब प्रार्थनी आरोपी के मूल निवास आई तो उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पूर्व में आरोपी द्वारा दो बार वादिनी का जबर्दस्ती गर्भपात करा दिया व शारीरिक शोषण किया गया। सूचना पर तत्समय ही आरोपी पति के विरुद्ध मु0अ0सं-54/2024 धारा-493,494,312,506 भा0द0वि0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई।
डा0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही एवं पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में आज दिनांक 08.11.2024 को थाना दुर्गागंज पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग से सम्बंधित आरोपी पति अनिल यादव पुत्र लालचंद यादव निवासी ग्राम अर्जुनपुर थाना दुर्गागंज जनपद भदोही को रेलवे स्टेशन गोपीगंज से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान मा0 न्यायालय किया गया।


इस न्यूज़ को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *