Warning: Undefined array key "HTTP_ACCEPT_LANGUAGE" in /tmp/temp_cee43f1a606662486ca7c7482a0e41ff.txt on line 11
शक्कर नदी तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया पितरों का तर्पण – YES NEWS

शक्कर नदी तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया पितरों का तर्पण

श्राद्ध पक्ष में उमड़ी आस्था

शक्कर नदी तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया पितरों का तर्पण

गाडरवारा। श्राद्ध पक्ष (पितृपक्ष) के अवसर पर शक्कर नदी तट छिड़ाव घाट पर रोजाना सुबह 6 बजे से सैकड़ों श्रद्धालु एकत्र होकर अपने पूर्वजों को जल अर्पित कर तर्पण कर रहे हैं। आस्था और परंपरा से जुड़े इस अनुष्ठान में श्रद्धालु पुष्प, जौं-तिल और कच्चा दूध अर्पित कर पितरों को स्मरण कर रहे हैं।
तर्पण और पूजन की विधियां पंडित महेन्द्र भार्गव द्वारा सम्पन्न कराई जा रही हैं। धार्मिक परंपरा के अनुसार श्रद्धालु घर लौटकर पांच पत्तल लगाते हैं और उनमें भोग सामग्री रखते हैं। यह भोग एक गाय, एक कन्या, एक कौवे, एक कुत्ते और नदी के जलीय जीवों को अर्पित किया जाता है। श्रद्धालुओं का मानना है कि पितृ पक्ष में किया गया यह अनुष्ठान पूर्वजों की आत्मा की शांति और आशीर्वाद प्राप्ति के लिए किया जाता है। घाट पर रोजाना हो रही श्रद्धालुओं की भीड़ आस्था और संस्कृति की गहरी जड़ों को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *