शहडोल। पत्रकार विनय द्वारा प्रस्तुत (8349627682)
नगर पालिका परिषद शहडोल के मानव भवन ऑडिटोरियम में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें भारतीय सफाई मजदूर संघ और भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री श्री सुमित बक्सरिया ने की, जबकि मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अक्षत बुंदेला एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में नगर पालिका के समस्त नियमित, दैनिक वेतन भोगी एवं अतिरिक्त कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संगठन ने लंबे समय से लंबित मांगों और कर्मचारियों की वास्तविक समस्याओं को सामने रखा, जिस पर प्रशासन की ओर से सकारात्मक रुख अपनाते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
—
लिए गए मुख्य निर्णय इस प्रकार हैं:
1. रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति
नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि काम का दबाव संतुलित हो सके।
2. दैनिक वेतन भोगियों का नियमितीकरण
जो कर्मचारी 10 वर्ष या उससे अधिक समय से सेवाएं दे रहे हैं, उनके नियमितीकरण हेतु वरिष्ठ कार्यालय को पत्र प्रेषित किया जाएगा।
3. न्यूनतम वेतन और एरियर का भुगतान
दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को न्यूनतम दर के अनुसार बढ़ा हुआ वेतन एवं एरियर का भुगतान, वेतन मिलने के 10 दिन के भीतर किया जाएगा।
4. एनपीएस खाता सुधार एवं रिकॉर्ड अपडेट
सभी विनिर्मित कर्मचारियों के एनपीएस खाते और रिकॉर्ड में सुधार का कार्य अगले 10 दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा।
5. अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान
दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को सम्मान देते हुए, चार सफाई कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है, जबकि दो मामलों को वरिष्ठ कार्यालय भेजा गया है।
6. अतिरिक्त कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन तय
मास्टर रोल में रखे गए अतिरिक्त कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा में एवं कलेक्टर दर के अनुसार न्यूनतम वेतन दिया जाएगा।
—
बैठक में संगठन की सशक्त मौजूदगी
कार्यक्रम में संगठन की ओर से संभागीय अध्यक्ष श्री चंदन भारती, संभागीय संयुक्त मंत्री संतोषी, जिला अध्यक्ष विक्की लालपुरी, जिला महामंत्री नरेंद्र बिरहा, नगर अध्यक्ष वाल्मीकि कुंड, तथा अन्य प्रतिनिधि मंडल और सैकड़ों कर्मचारी शक्ति प्रदर्शन के रूप में उपस्थित रहे। संगठन ने यह स्पष्ट किया कि यदि मांगों का समाधान तय समय में नहीं किया गया, तो आगे चरणबद्ध आंदोलन की योजना तैयार की जाएगी।
—
यह बैठक केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि कर्मचारियों की दशा सुधारने की दिशा में एक ठोस और सकारात्मक पहल रही। प्रशासन एवं संगठन के बीच बनी सहमति से उम्मीद की जा रही है कि सफाई कर्मचारियों को उनका हक और सम्मान शीघ्र मिलेगा।
