Warning: Undefined array key "HTTP_ACCEPT_LANGUAGE" in /tmp/temp_11595221fb864ce3152227b3cf73c1b8.txt on line 11

Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /tmp/temp_11595221fb864ce3152227b3cf73c1b8.txt on line 12
राष्ट्र निर्माण के 11 स्वर्णिम वर्ष: शहडोल में “विकसित भारत का अमृतकाल” पर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न – YES NEWS

राष्ट्र निर्माण के 11 स्वर्णिम वर्ष: शहडोल में “विकसित भारत का अमृतकाल” पर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न




शहडोल, म.प्र.


भारतीय जनता पार्टी कार्यालय “अटल निलय” में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 11 वर्षों की विकास यात्रा को समर्पित अभियान “विकसित भारत का अमृतकाल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल” के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का भव्य आयोजन हुआ। यह आयोजन भाजपा प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशों पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

कार्यशाला में भाजपा जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक संतोष लोहानी ने कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आगामी आयोजनों के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पार्टी के पांच प्रमुख कार्यक्रमों की टोली की घोषणा कर मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया।

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा:

1. मोदी सरकार के 11 साल – संकल्प से सिद्धि तक


2. 5 जून – विश्व पर्यावरण दिवस


3. 21 जून – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस


4. 23 जून से 6 जुलाई – डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस से जयंती तक


5. 25 जून – आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रम




इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक प्रकाश जगवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए परिवर्तनशील कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत ने सामाजिक, आर्थिक और वैश्विक स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

मुख्य अतिथि, पूर्व मंत्री एवं जैतपुर विधायक जय सिंह मरावी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का मंत्र जमीनी स्तर पर जनकल्याण को परिभाषित करता है।

कार्यशाला में अध्यक्षीय उद्बोधन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा ने दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि तय कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु टोली निर्माण के साथ-साथ सटीक योजना बनाकर कार्य करें।

प्रदेश कार्यशाला के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा द्वारा जिला एवं मंडल स्तर पर टोलियों का गठन कर दिया गया है।

कार्यशाला का संचालन जिला सह-संयोजक अमित मिश्रा ने किया एवं आभार प्रदर्शन प्रकाश नारायण शुक्ला ने किया।

इस आयोजन में जिला महामंत्री द्वय दीपक शर्मा एवं मनोज सिंह आर्मो, जिला उपाध्यक्ष शीतल पोद्दार, राकेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, कार्यक्रम की जिला टोली, मंडल टोली एवं पार्टी पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




📌 यह कार्यशाला न केवल संगठनात्मक सशक्तिकरण का माध्यम बनी, बल्कि “विकसित भारत” के संकल्प को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का प्रभावशाली प्रयास भी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *