Warning: Undefined array key "HTTP_ACCEPT_LANGUAGE" in /tmp/temp_0986c0ea13b2041676d8b00e2e917435.txt on line 11

Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /tmp/temp_0986c0ea13b2041676d8b00e2e917435.txt on line 12
तिरंगा अभियान में निकाली रैली – YES NEWS

तिरंगा अभियान में निकाली रैली

तिरंगा अभियान में निकाली रैली

गाडरवारा। बीते सोमवार को स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रो ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रैली निकालकर देशभक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारम्भ होकर रूद्र मैदान सहित नगर में भ्रमण करते हुए वापिस विद्यालय में ही समाप्त हुई। रैली में छात्र हाथ में तिरंगा झंडा लिए देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। रैली के समापन पर प्राचार्य एस के मिश्रा ने कहा कि सभी छात्र अपने आसपास के लोगो को तिरंगा अभियान का संदेश दें। रैली के आयोजन में आर पी महिलांग, अर्चना नामदेव, राजीव नाहर, आभा मिश्रा, रंजीत सराठे, जय प्रकाश मालवीय सहित स्कूल स्टॉफ के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *