यस न्यूज ब्यूरो चीफ द्वारिका यादव कि रिपोर्ट

उमरिया – मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड करकेली के तत्वावधान में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्व्यक रविंद्र शुक्ला के कुशल निर्देशन में सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत भरौला मे किया गया।
इस अवसर पर अनुपम त्रिपाठी ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान कि व स्वामी विवेकानंद जी के जीवन के बारे में उनके द्वारा दिए गए सुविचारों के अनुपालन की जानकारी दी गई व परामर्शदाता संतोष त्रिपाठी द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
नवांकुर संस्था पैगाम फाउंडेशन सेक्टर 3 उमरिया के द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य सरपंच एवं उपसरपंच व सेक्टर 2 के परामर्शदाता संतोष त्रिपाठी, जय भारती साहू परामर्शदाता,सचिव संतोष राय व सेक्टर 3 के नवांकुर संस्था पैगाम फाउंडेशन उमरिया के सदस्य उपस्थित रहे।
