Warning: Undefined array key "HTTP_ACCEPT_LANGUAGE" in /tmp/temp_bd5eaff6f8a0096a4f92e9154edb773d.txt on line 11

Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /tmp/temp_bd5eaff6f8a0096a4f92e9154edb773d.txt on line 12
धान खरीदी केंद्र खाम्हीडोल में धान का उठाव न होने पर जगह का आभाव। – YES NEWS

धान खरीदी केंद्र खाम्हीडोल में धान का उठाव न होने पर जगह का आभाव।

धान खरीदी केंद्र खाम्हीडोल में धान का उठाव न होने पर जगह का आभाव।

                                                                                                                                                                                       शहडोल 12 दिसंबर 2024 यस न्यूज प्रतिनिधि चेतराम शर्मा

जिला शहडोल में सहकारी समिति चन्नौडी में धान खरीदी केंद्र दो बनाया गया है एक धान खरीदी केंद्र ग्राम पंचायत खाम्हीडोल को नया बनाया गया है दूसरा सहकारी समिति चन्नौडी है,धान खरीदी का कार्य सहकारी समिति चनौडी के द्वारा किया जा रहा है।धान खरीदी केंद्र चन्नौडी और धान खरीदी केंद्र खाम्हीडोल का धान खरीदी शासन के आदेशानुसार किया जा रहा है ।
सहकारी समिति चन्नौडी के मैनेजर , धान खरीदी प्रभारी कमलेश श्रीवास्तव ने बताया की इस वर्ष ग्राम खाम्हीडोल में धान खरीदी केंद्र नया बनाया गया है, जिसका लाभ आम किसानों को मिलेगा। अभी तक ग्राम खाम्हीडोल के खरीदी केंद्र में लगभग
1500 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, अभी इतनी धान खरीदी पर यहाँ जगह का आभाव हो रहा है। किसानों को धान रखने की जगह का आभाव हो रहा है, क्योंकि शासन के द्वारा खरीदी गई धान अभी तक उठाव नहीं किया गया है,इसलिये जगह की कमी हो रही है, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, धान सूख भी रहा है,यदि शासन जल्द धान का उठाव कार्य नहीं कराया तो किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिये शासन जल्द से जल्द धान उठाव की कार्यवाही करे तभी किसानों को अच्छी ब्यवस्था हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *