Warning: Undefined array key "HTTP_ACCEPT_LANGUAGE" in /tmp/temp_422843d4156ebc7ab9a7508a26f0a059.txt on line 11

Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /tmp/temp_422843d4156ebc7ab9a7508a26f0a059.txt on line 12
भदोही:नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार – YES NEWS

भदोही:नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

*जनपद भदोही*
दिनांक-14.12.2024
नितेश उपाध्याय ब्यूरो चीफ
*◆पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की, की गई गिरफ्तारी*
*◆वैज्ञानिक विवेचना, अचूक साक्ष्य संकलन व मा0 न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर आरोपी को शीघ्र ही कराया जाएगा दंडित*

दिनांक-13.12.2024 को पीड़िता/वादिनी मुकदमा उम्र करीब 16 वर्ष द्वारा थाना गोपीगंज पर सूचना दिया गया कि करीब 08 माह पूर्व सम्पर्क में आए आरोपी ने दुष्कर्म किया है। सूचना पर तत्समय ही आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0-320/2024 धारा-376 भा0द0वि0 व 4/6 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी के प्रयास सहित विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई।
डा0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में आज दिनांक-14.12.2024 को स्थानीय पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के आरोपी मयंक कुमार बिंद पुत्र लाल प्रताप बिंद निवासी पुरे दीवान (लोहार खास) थाना गोपीगंज जनपद भदोही उम्र करीब 23 वर्ष को कस्बा गोपीगंज से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग में पुलिस द्वारा वैज्ञानिक विवेचना, अचूक साक्ष्य संकलन व मा0 न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर आरोपी को शीघ्र ही दंडित कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *