भाजपा कार्यालय में हर्षोउल्लास के साथ अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

इस न्यूज़ को शेयर करे

भाजपा कार्यालय में हर्षोउल्लास के साथ अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहणजिला भाजपा कार्यालय में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने हर्षोउल्लास के साथ ध्वजारोहण किया,इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस मौके पर जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने सर्वप्रथम सभी आगन्तुक कार्यकर्ताओं का वंदन-अभिनन्दन किया,और कहा कि आज बड़े हर्ष और गौरव का दिन है,आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को देश पूर्ण गणराज्य राष्ट्र बना था,आज ही के दिन देश का संविधान लागू हुआ था।ध्वजारोहण कार्यक्रम में बांधवगढ विधायक शिव नारायण सिंह के अलावा वरिष्ठ साथी राजेन्द्र तिवारी,ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार, दिनेश त्रिपाठी,शंभू लाल खट्टर,दिवाकर सिंह,धनुषधारी सिंह,दीपकछतवानी,सुमित गौतम,सुमित गौतम,आभा निगम राम,नारायण प्यासी विष्णु भारती पंकज तिवारी,संजय तिवारी,विनय मिश्रा,हिमांशु दुबे ,विक्रम सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता की गरिमामयी उपस्थिती रही।राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के पावन पर ध्वजारोहण के बाद जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि आगामी दिनों में भाजपा कार्यकर्ताभारतीय संविधान की रक्षा,निष्ठा एवम ध्येय को लेकर जन-जन तक पहुंचेंगे,और पवित्र संविधान को लेकर आमजन को जागरूक करेंगे,उन्होंने कहा कि कालांतर में कई सियासी पार्टियां भाजपा को बदनाम करने की साज़िश की थी,उनका कहना था कि तीसरी बार अगर भाजपा सत्ता में आती है तो संविधान को खत्म कर देगी,पर धन्य है हमारे कार्यकर्ता जिन्होंने पूरे दमखम से भाजपा को पुनः सत्ता में लाया।अंत मे भाजपा अध्यक्ष ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में पहुंचे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।*आपको बता दे जिला भाजपा कार्यालय के अलावा उमरिया मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में जय स्तम्भ पर हर्षोउल्लास के साथ ध्वजारोहण किया है।


इस न्यूज़ को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *