दिमनी (मुरैना)। रवि तोमर की रिपोर्ट।
भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत खंडेलवाल को मध्यप्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पूरे प्रदेशभर में हर्ष का वातावरण है। इसी कड़ी में भाजपा मंडल दिमनी में भी मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रामनरेश परमार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मंडल के समस्त वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और हेमंत खंडेलवाल जी के नेतृत्व में पार्टी को और अधिक बुलंदियों पर ले जाने की कामना की।
रामनरेश परमार ने कहा, “यह संगठन का महापर्व है। आगामी 2025 के चुनाव अभियान को सशक्त नेतृत्व मिला है। खंडेलवाल जी के अनुभव और मार्गदर्शन में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।”
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी गंगा सिंह तोमर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह तोमर, राकेश सिंह तोमर पिंटू, सुरेंद्र सिंह तोमर, जितेंद्र सोनी और मीडिया प्रभारी अपनेश तोमर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंडल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि खंडेलवाल जी के अध्यक्ष बनने से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी, और कार्यकर्ताओं में जोश और आत्मविश्वास और भी बढ़ेगा।