“कांग्रेस ने बदली शहडोल की सियासी तस्वीर, अजय अवस्थी बने जिला अध्यक्ष”

इस न्यूज़ को शेयर करे

अजय अवस्थी बने शहडोल जिला कांग्रेस अध्यक्ष, संगठन में जोश की लहर

अनुभवी नेता को सौंपी गई कमान, जमीनी कार्यकर्ताओं में उत्साह

शहडोल।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को जिला अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी, जिसमें शहडोल जिले से अजय अवस्थी को जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। संगठन के प्रति उनकी वर्षों की निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

अजय अवस्थी लंबे समय से कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर सक्रिय रहे हैं और जिले में एक सशक्त संगठनकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं।

क्रमांक 60 शहडोल




राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक भूमिका

पूर्व महासचिव, म.प्र. युवक कांग्रेस

पूर्व सचिव, म.प्र. युवक कांग्रेस

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष, युवक कांग्रेस, शहडोल

पर्यवेक्षक, AICC (मनिका विधानसभा, झारखंड) — जहां कांग्रेस प्रत्याशी को 16,000 मतों से जीत मिली

प्रवक्ता, म.प्र. कांग्रेस कमेटी (मीडिया विभाग)

अध्यक्ष, संभागीय काष्ठ एवं व्यवसायी संघ, शहडोल


उनकी यह पृष्ठभूमि बताती है कि पार्टी ने संगठनात्मक दृष्टि से एक अनुभवी और रणनीतिक व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी है।




व्यक्तिगत विवरण

नाम: अजय अवस्थी

पिता: श्री राजाराम अवस्थी

जन्मतिथि: 1 फरवरी 1977

शिक्षा: स्नातकोत्तर

व्यवसाय: कृषि कार्य एवं व्यापार

निवास: वार्ड नंबर 39, पुरानी बस्ती, शहडोल (म.प्र.) 484001

संपर्क: 94251 83121, 83195 558498

ईमेल: ajjuawasthimpyc@gmail.com





कार्यकर्ताओं को संजीवनी, संगठन को नई दिशा

अजय अवस्थी की नियुक्ति को शहडोल जिले के लिए संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों का मानना है कि उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को नई दिशा मिलेगी और जिले में कांग्रेस का आधार और मजबूत होगा।

उनके राजनीतिक आदर्श स्वर्गीय श्री राजीव गांधी रहे हैं और वे लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं।


इस न्यूज़ को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *