Warning: Undefined array key "HTTP_ACCEPT_LANGUAGE" in /tmp/temp_50649e80de7693a1ef31dec27fd66d77.txt on line 11
राज्य कर्मचारी संघ का दीपावली मिलन समारोह 28 अक्टूबर को, भोपाल पहुंचने की अपील – YES NEWS

राज्य कर्मचारी संघ का दीपावली मिलन समारोह 28 अक्टूबर को, भोपाल पहुंचने की अपील

राज्य कर्मचारी संघ का दीपावली मिलन समारोह 28 अक्टूबर को

भोपाल पहुंचने की अपील

 गाडरवारा ।  मध्य प्रदेश राज्य  कर्मचारी संघ द्वारा 28 अक्टूबर को भोपाल के वल्लभ भवन मंत्रालय के सामने दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष पं. संजय लमानिया, जी के नायक, सचिव भीकम सिंह कौरव, और संभागीय सचिव प्रदीप पटैल ने इस आयोजन की रूपरेखा तैयार की है। उन्होंने सभी तहसीलों, ब्लॉकों के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। कार्यक्रम के संदर्भ में राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियो ने मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की यह आयोजन कर्मचारी एकता और सद्भाव का प्रतीक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *