Warning: Undefined array key "HTTP_ACCEPT_LANGUAGE" in /tmp/temp_921ac424a42c6f44af6b8a463b50deec.txt on line 11
Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /tmp/temp_921ac424a42c6f44af6b8a463b50deec.txt on line 12 पुलिस चौकी फुनगा में हुआ शांति समिति के बैठक का आयोजन – YES NEWS
आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस चौकी फुनगा में बुधवार को चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जहां बैठक को संबोधित करते हुए चौंकी प्रभारी द्वारा कहा गया कि सभी शासन के द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार होली त्यौहार मनाएं जिसमें प्रमुख रूप से बिजली तार के नीचे होलिका दहन ना किया जाए साथ ही विवादित स्थान पर होली नहीं जलाई जाए और शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी त्योहार मनाए किसी को जोर जबरदस्ती कर रंग न लगाएं वही किसी भी प्रकार की विवाद स्थिति में पुलिस की सहायता ली जा सकती है पुलिस आपकी सेवा में तत्पर है। वहीं यातायात हाईवे चौकी प्रभारी विनोद दुबेे द्वारा भी कहा गया कि सभी यातायात नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलाएं कहा गया कि हमारे द्वारा लगातार लोगों को जागरुक करते हुए गांव में जाकर जागरूक लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है वही मुख्य मार्ग पर कोई भी घायल व्यक्ति है उसकी जानकारी प्राप्त होने पर तुरंत उसे चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते, यातायात हाईवे चौकी प्रभारी विनोद दुबे ,सहायक उपनिरीक्षक कोमल अरजरिया,फुनगा के पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह,रेवा सोनी, सुनील (संजय मिश्रा), रक्सा सरपंच पति मुकेश सिंह, बम्हनी सरपंच दीपक कोल, दिलीप सिंह,पयारी पूर्व सरपंच हरि सिंह, एडवोकेट देवमणि यादव, रणविजय सिंह सहित पत्रकार बंधु एवं आसपास क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधि व नागरिक मौजूद रहे।