पोरसा।
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी में विवेक सिंह भदौरिया को असिस्टेंट मैनेजर बनाए जाने पर मुरैना ब्रांच में उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत कर हार्दिक अभिनंदन किया गया। इस मौके पर ब्रांच मैनेजर चंद्रपाल सिंह ने उन्हें माला पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि विवेक आगे भी इसी मेहनत और लगन से कार्य करते हुए नई ऊँचाइयाँ छूएंगे।

बधाई देने वालों में लोकेंद्र सिंह तोमर, डिप्लोमेंट ऑफिसर सियाराम सिंह, देवेश रास्तोगी, नरेंद्र सिंह तोमर, रघुनंदन गुप्ता, संतोष गुप्ता, कौशल किशोर गुप्ता, विजय गुप्ता, आलोक गुप्ता, विशाल गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, और जितेंद्र सहित कई लोगों ने मिठाई बांटकर इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।
समारोह का माहौल हर्षोल्लास और गर्व से भरा रहा, जिसमें विवेक की सफलता को सबने साझा किया और उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएँ दीं।

