खाद्य सुरक्षा की सख्त कार्रवाई: कलेक्टर के आदेश पर डेयरी, बेकरी और स्टोरों से लिए गए नमूने, मिलावटखोरी पर कसी जा रही है नकेल!
पोरसा, 30 अप्रैल 2024 – पत्रकार नीरज पचौरी और विनय की संयुक्त रिपोर्ट।
मुरैना जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। श्रीमान कलेक्टर महोदय जिला मुरैना के निर्देश पर एवं अभिहित अधिकारी श्री पदमेश उपाध्याय के नेतृत्व में पोरसा क्षेत्र के कई प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की गई और खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए गए।
इस अभियान में कुल 7 प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण करते हुए खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों अनिल प्रताप सिंह परिहार और महेन्द्र सिरोहिया की टीम के द्वारा कारवाई की गई।
कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है:
1. हरेन्द्र डेयरी, ग्राम गिदोली, पोरसा से मिश्रित दूध के दो नमूने लिए गए।
2. श्री गिर्राज जी डेयरी, भिण्ड रोड, पोरसा से मिश्रित दूध का एक नमूना लिया गया।
3. हिमाचल बेकरी, पोरसा से मैदा का नमूना लिया गया।
4. ककनमठ डेयरी से मिश्रित दूध का एक नमूना लिया गया।
5. बनवारी रजक से मिश्रित दूध का एक नमूना लिया गया।
6. मनोज घी स्टोर से घी का नमूना लिया गया।
7. काव्या ट्रेडिंग कम्पनी, भिण्ड रोड, पोरसा से चावल का नमूना जांच के लिए लिया गया।
प्रशासन का यह कदम उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा संदेश है। सभी नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी खाद्य सामग्री में मिलावट य गुणवत्ता में संदेह हो, तो वे तुरंत विभाग को सूचित करें।