महिला सेना अधिकारी पर अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका

इस न्यूज़ को शेयर करे


पोरसा, मुरैना — नीरज पचौरी/विनय की संयुक्त रिपोर्ट।

भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा महिला सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई कथित देशविरोधी और अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज कड़ा विरोध जताया। पोरसा शहर के साधू सिंह तिराहा पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां न सिर्फ सेना का अपमान हैं, बल्कि देश की नारी शक्ति का भी अपमान हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष श्री चंद्र उपाध्याय के साथ किशोर तिवारी, रामदत्त शर्मा, कुलदीप सिंह तोमर, हरि सिंह तोमर, महेश शिवहरे, यूनिस खा पठान, भंवर सिंह नरवरिया, ब्रजपाल सिंह तोमर, ब्रज राज सिंह तोमर, कृष्णा शर्मा, जगदीश श्री बास, दयाराम जाटव सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मंत्री विजय शाह के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


इस न्यूज़ को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *