गढ़वाल सभा के निर्विरोध अध्यक्ष बने डॉ.आलम सिंह पवार
मेरठ- गढ़वाल सभा के
द्विवार्षिक चुनाव( 2025-27) मे आज विक्टोरिया पार्क स्थित गढ़वाल सभा भवन में आम सभा ने सर्वसम्मति से डॉ.आलम सिंह पवार को गढ़वाल सभा का नया अध्यक्ष बनाने की सहमति दी। डॉ. आलम सिंह पवार ने सहमति से हरेंद्र सिंह रावत को चुनाव अधिकारी नियुक्त करने का प्रस्ताव दिया । इसके बाद चुनाव अधिकारी ने आम सभा से कार्यकारिणी के पदो के लिए नाम आमंत्रित किए। जिसमे अध्यक्ष पद के लिए डॉ.आलम सिंह पवार उपाध्यक्ष सतीश जखमोला ,महामन्त्री राकेश बसलियाल ,कोषाध्यक्ष रिषीराज उनियाल ,सांस्कृतिक मन्त्री नीलम पंत ,आडिटर नरेश नेगी, वैधानिक सलाहकार बचन सिंह असवाल ,प्रचार मन्त्री मोहन सिह नेगी,भण्डार मंत्री लक्ष्मण सिंह ,संगठन मन्त्री संजय नेगी,मन्त्री सतवीर सिंह सजवाण, उप कोषाध्यक्ष कमलेश भारद्वाज को निर्विरोध चुना गया।
चुनाव अधिकारी ने सभी नव गठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इससे पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी ने अपने सम्बोधन मे कार्यकारिणी के सर्व सम्मति के पारित प्रस्ताव को आम सभा मे रखा जिसमे दोनो पैनल खत्म कर डाक्टर आलम सिंह पंवार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाए जाने की बात कही गयी । अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ.पवार ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

