शहडोल, 14 जुलाई 2025 | पत्रकार विनय (8349627682)
शहडोल जिले के सुहागपुर कोर्ट के पास 14 जुलाई की रात करीब 10 बजे, एक निर्दोष बछिया किसी अज्ञात तेज़ रफ्तार वाहन की चपेट में आ गई। सड़क किनारे तड़प रही इस बेज़ुबान प्राणी को जब कोई सहारा न मिला, तब इंसानियत ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस दर्दनाक हादसे की सूचना रोहित सराफ द्वारा नंदी गौ सेवा धाम को दी गई। सूचना मिलते ही गौसेवक दीपक, निर्मल, समर और स्थानीय लोगों की एक टीम मदद के लिए तत्पर हो उठी।
समय पर उपचार बना जीवन रक्षक
घटना स्थल पर पहुंचकर टीम ने बिना विलंब किए बछिया का प्राथमिक उपचार शुरू किया। उचित देखरेख और दवाइयों के जरिए घायल बछिया की जान बचाई गई। आज वह बछिया न सिर्फ चल-फिर रही है, बल्कि स्थिर और स्वस्थ अवस्था में है — यह सच्चे सेवा भाव का जीवंत उदाहरण है।