परमार्थ सेवा के साथ असंख्य  चार दिवसीय असंख्य रुद्री निर्माण अनुष्ठान  जारी

इस न्यूज़ को शेयर करे

परमार्थ सेवा के साथ असंख्य  चार दिवसीय असंख्य रुद्री निर्माण अनुष्ठान  जारी
परहित से बड़ा कोई धर्म नही –  मुकेश बसेड़िया
गाडरवारा। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्थानीय गायत्री मन्दिर परिसर में चार दिवसीय असंख्य रुद्री निर्माण, रुद्राभिषेक, सत्संग प्रवचन के साथ विभिन्न सेवा कार्य सतत किये जा रहे है। उनके द्वारा रुद्री निर्माण के प्रथम दिवस गाय पूजन तथा कन्याओं के पद पखारकर उन्हें वस्त्र, शिक्षण ,पठन लेखन सामग्री, आर्कषक स्कूल बैग आदि प्रदान किये। द्वितीय दिवस  के अनुष्ठान का शुभारंभ कर्मकांड़ी ब्राह्मण जनो के पद पखारकर उन्हें भेंट प्रदान कर आशीर्वाद लेकर किया गया। इसी दिन शहर के  पचास निराश्रित असहाय वृध्दजनो को वस्त्र, मच्छरदानी , कंबल आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया। विदित हो कि प्रतिदिन प्रसिद्ध कथाव्यास आचार्य पँ प्रवीण व्यास द्वारा  पारिवारिक मूल्यों की पाठशाला शिव परिवार पर प्रवचन दिये जा रहे है। गायत्री परिवार के परिव्राजक  मूलचंद पटेल द्वारा संस्कारो पर व्याख्यान  व अनुष्ठान आचार्य पँ अमित चौबे द्वारा पूर्ण वैदिक  विधि विधान से रुद्राभिषेक कराया जा रहा है। आयोजन से जुडी जानकारी देते हुए श्री बसेड़िया ने बताया कि उक्त आयोजन माँ विजयासन , श्री दादाजी की असीम कृपा से विगत 10 वर्षों से सतत चल रहा है। आयोजन मे  धर्म के साथ मानव सेवा की जाती है।
प्रतिदिन रुद्री निर्माण हेतु आये भक्तों की विभिन्न शारीरिक जाँचे निशुल्क की जा रही है। उन्होंने सभी नगरवासियों से आयोजन में शामिल होने की अपील की है। आज अनुष्ठान स्थल पर शिव का जलाभिषेक व मरीजों के हितार्थ रक्तदान किया जाएगा।

इस न्यूज़ को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *