कांग्रेस ने जनहित की मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन                                   कांग्रेस ने जनहित की मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन                                                                                                   

इस न्यूज़ को शेयर करे

                                    गाडरवारा।  कांग्रेस ने जुलूस की शक्ल मे एस डी एम कार्यालय पहुँचकर 6 सूत्री जनहितेषी मांगों का ज्ञापन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नपा नेता प्रतिपक्ष जिनेश जैन,सांइखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह पटेल, चीचली ब्लाक अध्यक्ष छोटेराजा कौरव के नेतृत्व में जिला कांग्रेस अध्यक्ष  श्रीमती सुनीता पटेल की विशेष उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने तहसीलदार  प्रियंका नेताम   को सौपा। एस डी एम कार्यालय में ज्ञापन के समय मौजूद पुलिस उप अधीक्षक रत्नेश मिश्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी वैभव  देशमुख व तहसीलदार को कांग्रेस नेताओं ने बताया कि  नगर की व्यवस्थाएं चौपट हैं, हाका गैंग का आता पता नहीं है, आवास योजना में गड़बड़ी हुई है, सोयाबीन प्लांट टैक्स मामले पर कुछ नही हुआ । स्मार्ट मीटर का विरोध किया जाएगा ।  कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते दिखाई दिए । ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती को जल्द से जल्द बंद किया जाए, बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं वे उपभोक्ता की सहमति के बिना न लगाए जाएं, आवारा मवेशियों से शहर की यातायात व्यवस्था चौपट है इसकी व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए,नगर पालिका के वार्डो के स्वीकृत कामों को जल्द से जल्द कराया जाए,मूंग खरीदी का भुगतान जल्द से जल्द किसानों को किया जाए,बारिश के मौसम में शहर में जल भराव की समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए। ज्ञापन का वाचन अवधेश रुसिया ने किया । विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में कांग्रेस नेता बसंत डागा, सुरेंद्र पटेल, सुरेंद्र ढिमोले, शिवकुमार नीखरा, के जी आजाद, उमा गुप्ता,महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता जायसवाल, उमा बाई, मुकेश गुप्ता, राजीव दुबे, अभिषेक पटेल, अनिल साहू, मेहमूद पहलवान, राजदीप दुबे,  हंसु राय, सुखदेव शर्मा, संजय पटेल, बबलू कौरव, संदीप पटेल, विनोद ठाकुर,  आयुष जैन, हुसैन बोहरा, बालमुकुंद कौरव , पुरुषोत्तम कौरव, मनीष ममार,  लकी अली, अखलेश खंताल, शरद साहू, ध्रुव राडवे, सूरज राज, राधेश्याम कौरव, अखलेश चौरसिया, मिस्टर कीर सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, कांग्रेस सेवादल सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसजनो ने द्व चेतावनी दी है कि इन समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण नही किया गया तो बड़ा आंदोलन करने के लिए हम लोग बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

इस न्यूज़ को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *