Warning: Undefined array key "HTTP_ACCEPT_LANGUAGE" in /tmp/temp_1d4723745126c768abc8df955d463895.txt on line 11

Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /tmp/temp_1d4723745126c768abc8df955d463895.txt on line 12
देवलोंद पुलिस द्वारा दुष्कर्म के फरार ईनामी आरोपी पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार – YES NEWS

देवलोंद पुलिस द्वारा दुष्कर्म के फरार ईनामी आरोपी
पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार

🚨देवलोंद पुलिस द्वारा दुष्कर्म के फरार ईनामी आरोपी
पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार


शहडोल क्षेत्रांतर्गत थाना देवलोंद के अपराध क्रमांक 289/24 धारा 450, 376 भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत पंजीबद्ध जघन्य अपराध के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
अपराध का विवरण:- फरियादिया द्वारा दिनांक 06.12.2024 को थाना देवलोंद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी गोवर्धन खैरवार ने अवैध रूप से उसके घर में घुरकर उसके साथ बलात्कार कारित किया है। उक्त घटना की सूचना पर देवलोंद पुलिस द्वारा गंभीर प्रकरण दर्ज कर तत्काल विवेचना में लिया गया था। घटना के उपरांत से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित् करने हेतु, पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आरोपी की सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹5000/- (पाँच हजार रुपये) का नगद इनाम घोषित किया गया था।
आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के संबंध में, एस.डी.ओ.पी. ब्यौहारी के निर्देशन में थाना देवलोंद से एक विशेष टीम गठित कर आरोपी की सक्रिय तलाश हेतु कटनी, जबलपुर, एवं पुणे (महाराष्ट्र) भेजा गया। तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर, देवलोंद पुलिस टीम द्वारा आरोपी गोवर्धन खैरवार पिता विशेषर खैरवार उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम रम्पुरवा थाना देवलोंद जिला शहडोल (म.प्र.) को पुणे, महाराष्ट्र से सफलतापूर्वक अभिरक्षा में लिया। गिरफ्तार आरोपी का विधिवत मेडिकल परीक्षण कराया जाकर, उसे माननीय न्यायालय ब्यौहारी के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया है।

सराहनीय भूमिका  — एस.डी.ओ.पी ब्यौहारी श्री मुकेश अविद्रा के निर्देशन में व थाना प्रभारी थाना देवलोंद उप.निरी. सुभाष दुबे के नेतृत्व में उ.नि. हरिभान सिंह परस्ते, प्र.आर. सुनीत मिश्रा, प्र.आर. दिनेश शुक्ला, आर. शिवेष त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *