
सीधी जिले के जनपद पंचायत मझौली में तिरंगा रैली का किया
गया आयोजन
संजीव गुप्ता की खास रिपोर्ट
जिला प्रशासन के निर्देशन पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद पंचायत मझौली में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली के आयोजन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर पी त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एसएन द्विवेदी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारी, विकासखंड प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास, आजीविका मिशन की स्व सहायता समूह की दीदियों के द्वारा रैली का आयोजन किया गया।
सभी विभाग प्रमुख के साथ-साथ व सहायता समूह की काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित हो हर घर तिरंगा अभियान को गति देने के लिए मझौली बस स्टैंड से नवीन बस स्टैंड तक रैली निकाली गई। रैली में सभी ब्लॉक स्तर के अधिकारी के साथ-साथ स्व सहायता समूह की महिलाओं की उपस्थिति रही। इस दौरान लोगों को नशा मुक्त जीवन जीने की एवं तिरंगा के सम्मान की भी शपथ दिलाई गई।
