भाजपा जिला कार्यालय में मनाया कुशाभाऊ ठाकरे जयंती*

इस न्यूज़ को शेयर करे

*भाजपा जिला कार्यालय में मनाया कुशाभाऊ ठाकरे जयंती*

डिण्डोरी:- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिंडोरी में भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरूष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन कर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कैलाशचंद जैन, अशोक अवधिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र सिंह राजपूत, प्रदेश महामंत्री अजजा मोर्चा पंकज सिंह तेकाम, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, पूर्व महामंत्री वरिष्ठ नेता अधिवक्ता राजेन्द्र पाठक, पूर्व महामंत्री वरिष्ठ नेता सुरेंद्र दुबे, उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष श्री अवध राज बिलैया ने श्रद्धेय कुशा भाऊ ठाकरे की जीवन पर प्रकाश डालते हुए संगठन में किस तरह से काम किया उनके जीवन परिचय के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश की धरती धार पर जन्मे संगठन के शिल्पी रहे। 1974 में उन्हें अखिल भारतीय सचिव (संगठन) बनाया गया।

1975-1977 के आपातकाल के दौरान, उन्हें अन्य विपक्षी राजनीतिक नेताओं के साथ 19 महीने तक जेल में रहना पड़ा। वे 1979 में मध्य प्रदेश के खंडवा से उपचुनाव में लोकसभा के लिए चुने गए । वे 1980 में खंडवा से आम चुनाव हार गए। लेकिन वे ज्यादातर चुनावी राजनीति से दूर रहे। 1980 में जब भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ, तो उन्हें सचिव नियुक्त किया गया और गुजरात, ओडिशा और मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया। वे 1984 तक इस पद पर रहे। इन वर्षों में, उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव, उपाध्यक्ष या किसी विशेष राज्य के “प्रभारी” के रूप में पद सम्हाला। 14 अप्रैल 1998 को ठाकरे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष चुने गए। वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाशचंद जैन जी द्वारा उनके साथ कार्य करने के अनुभव को बताते हुए कुशाभाऊ ठाकरे का जन्म मध्य प्रदेश के धार में एक चंद्रसेनिया कायस्थ प्रभु परिवार में हुआ था। माता-पिता डॉ. सुंदरराव श्रीपतिराव ठाकरे पिता और श्रीमती शांताबाई सुंदरराव ठाकरे के घर हुआ एवं उनकी शिक्षा धार और ग्वालियर में हुई । प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम ने उन्होंने मध्य प्रदेश में संगठन के लिए किस तरह से काम किया विषय के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें याद किया पुष्पांजलि कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाठक में उनके मार्गदर्शन में साथ काम करने के अनुभव को साझा किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अशोक अवधिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व विधायक डी सी ऊरेती, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी, कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, सोशल मीडिया जिला सह संयोजक अविनाश सिंह सैनी, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, जिला मंत्री श्रीमती सपना जैन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नरबदिया मरकाम,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह राठौड़, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुदील वरमैया, मंडल महामंत्री एवं पार्षद भागीरथ उरैती, चंद्रशेखर नायक पार्षद रितेश जैन पार्षद संदीप कांसकर, वरिष्ठ नेता राकेश सिहारे, जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ डॉ प्रदीप द्विवेदी, बबलू सोनपाली, रमेश चंद्र राठौर, तरुण ठाकुर, प्रवीण बर्मन, कान्हा प्रश्नानी, अजय बर्मन, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा कान्हा शर्मा, मंडल मंत्री नीलू जैन, सहित सभी पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन पुष्पांजलि अर्पित की गई।

*कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्म जयंती पर किया गया रुद्राक्ष का पौधरोपण*

कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म जयंती पर वार्ड नंबर 6 पर रुद्राक्ष का पेड़ लगाया गया जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया, वरिष्ठ नेता कैलाश चंद जैन, अशोक अवधिया, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह टेकाम, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, प्रभात जैन, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, जिला मंत्री सपना जैन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नरवदिया मरकाम सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।


इस न्यूज़ को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *