*भाजपा सदस्यता अभियान सभी मण्डलों मे कार्यशाला सम्पन्न*
डिण्डौरी:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार व भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया के नेतृत्व में जिले के सभी मण्डलों में सदस्यता अभियान हेतु मण्डलों की कार्यशाला सम्पन्न हुई।


जिसमें भाजपा के अलग अलग मण्डलों केे कार्यशाला हेतु शहपुरा में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, समनापुर मे भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया, करंजिया में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय साहू व जिला सदस्यता अभियान प्रभारी व जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, बजाग में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र सिंह राजपूत व जिला उपाध्यक्ष प्रीतम मरावी, डिण्डौरी मण्डल में जिला उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान जिला सहप्रभारी मनोहर सिंह ठाकुर एवं वरिष्ठ नेता बीरेन्द्र बिहारी शुक्ला, मण्डल शाहपुर में जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी, जिला मंत्री अनुराग गुप्ता, अमरपुर मण्डल में अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम व सदस्यता अभियान जिला सहप्रभारी दुर्गेश साहू, पुनीत जैन को प्रभारीगण नियुक्त किया गया जिसमें सभी मण्डलांे में जाकर कार्यशाला सम्पन्न कराया गया।

शहपुरा में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन अब पुरानी सदस्यता समाप्त हो चुकी है हम सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एक बार पुनः मण्डल से शक्तिकेन्द्र व मतदान केन्द्रों मे जाकर हर घर सदस्यता करना है। वहीं समनापुर में भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया ने मण्डल कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को जिले के लक्ष्य जो प्रदेश नेतृत्व ने तय किया है उसे पूरा करना है जिसके लिए हम सभी को मतदान केन्द्रों मे सदस्यता अभियान हेतु स्टाॅल लगाकर या फिर घर घर जाकर सामुहिक सदस्यता अभियान चलाना है जिसकी शुरूआत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 1 सितम्बर को प्रारंभ करेगें एवं हम सभी 2 सितम्बर को अपनी सदस्यता के साथ ही दूसरों की सदस्यता कर सकेंगे। इस सदस्यता अभियान के लिए जिला टोली, मण्डल टोली व शक्तिकेन्द्र टोली बनाई गई है जो सदस्यता का नियमित रूप से रिर्पोेटिंग करेगें। इसके साथ ही जिले के सभी शक्तिकेन्द्र की बैठक दिनाॅक 27 एवं 28 को सम्पन्न करना है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय साहू ने करंजिया के कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी केन्द्र में यशस्वी नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुखिया डाॅ. मोहन यादव ने हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे है जिसमें युवा, महिला, किसान, गरीब कल्याण इत्यादि है अब हमारी संगठन पर्व सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है इसमें हमें हर वर्ग के लोगों को शामिल करना है। बजाग कार्यशाला की सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि पहले हमारी सदस्यता का क्रम आफलाइन था जिसें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में 11 करोड़ सदस्य डिजीटल आॅनलाईन कर विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भाजपा बनी फिर पुनः सदस्यता करते हुए हम 18 करोड़ सदस्यता बाली पार्टी बन गये। हम सभी को ज्ञात है कि हमारे संगठन में पुनः सदस्यता अभियान एक बार फिर प्रारंभ होने वाली है जिसकी शुरूआत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त से प्रारंभ करेगें। डिण्डौरी मण्डल में जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर ने कहा कि हम सभी को भारतीय जनता पार्टी संगठन और सरकार के माध्यम से समाज सशक्तिकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कारण समाज की अपेक्षा हमसे बढ़ी है और समाज भारतीय जनता पार्टी को सामाजिक मूल्य व राष्ट्रवादी विचार पर आगे बढ़ते देखना चाहता है। अमरपुर में पंकज सिंह तेकाम ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संकल्प हो कि हम हर बूथ पर हर घर में भाजपा की सदस्य जोड़े ये हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। हमें पार्टी के मूल सिद्वांत, रीति-नीति से अवगत कराकर ही पार्टी से जोड़ना है। शाहपुर में जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनैतिक दलों की तरह मात्र सत्ता पाने के लिए सत्ता में आना नही चाहती बल्कि यह एक बड़ा आंदोलन का अंग है जो कि राष्ट्रवाद की विचारधारा से संचालित है। जिसका उद्देश्य भारत का सर्वागीण विकास एवं पुननिर्माण है। हम सभी को एक बार पुनः भाजपा के निर्माण के लिए संगठन पर्व सदस्यता अभियान हर बूथ पर करना है एवं नये सदस्यों को पार्टी के विचारधारा से जोड़ना है। उक्त मण्डल कार्यशाला के दौरान मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, हेमसिंह राजपूत, सुशील राय, घनश्याम कछवाहा, राजेश्वर साहू, राजकुमार मोंगरे, कृष्णकुमार मिश्रा सहित मण्डल सदस्यता एवं पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

