**अनूपपुर, 18 जनवरी 2024** –
राहुल गांधी के समर्थन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उबाल लगातार बढ़ता जा रहा है। आज अनूपपुर में युवा कांग्रेसजनों ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दोनों मंत्रियों ने राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी की, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुईं हैं।
ज्ञापन में बताया गया कि 15 और 16 सितंबर 2024 को इन दोनों मंत्रियों ने राहुल गांधी को “देश का सबसे बड़ा आतंकवादी” कहा था, जो न सिर्फ गांधी परिवार बल्कि पूरे देश के लिए अपमानजनक है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे अशांति फैलाने का प्रयास बताते हुए इन नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की है।
इस प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और प्रशासन से इन नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह लड़ाई केवल राहुल गांधी का नहीं, बल्कि उन सभी की है, जो देश के लिए बलिदान देने वालों का सम्मान करते हैं।
सड़क पर उमड़े इस जोश और विरोध ने यह स्पष्ट कर दिया है कि युवा कांग्रेस अपने नेता के समर्थन में पूरी तरह से एकजुट है और उनके अपमान का पुरजोर विरोध करेगी।।
इस ज्ञापन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि दोनों मंत्रियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया जाए और उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए। ज्ञापन में इस तरह के बयानबाजी को देश के साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाला बताया गया और न्याय की मांग की गई है।
इस अवसर पर श्याम कुमार (गुड्डु चौहान) और अन्य युवा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया।