धान खरीदी केंद्र जैतपुर में खरीदी गई धान का उठाव न होने के कारण समस्याओं का अंबार

इस न्यूज़ को शेयर करे

धान खरीदी केंद्र जैतपुर में खरीदी गई धान का उठाव न होने के कारण समस्याओं का अंबार।

शहडोल 18 दिसंबर 2024

यस न्यूज प्रतिनिधि चेतराम शर्मा

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित जैतपुर शाखा बुढार जिला शहडोल( म. प्र.) में धान खरीदी केंद्र शासन के द्वारा खोला गया है जहाँ किसानों का धान खरीदा जा रहा है।
खरीदा गया धान का उठाव शासन के द्वारा अभी तक नहीं कराया गया है पता नहीं धान का उठाव कब तक होगा, जब तक धान का उठाव नहीं होगा तब तक किसानों को पैसा भी नहीं मिलेगा ऐसा कहा जा रहा है। धान का उठाव न होने से किसानों के द्वारा लाया जा रहा धान को रखने का जगह केंद्र में नहीं है किसी कदर से कहीं रख भी दिया गया तो तौलने का जगह नहीं है।

आज मौके पर डी. आर. भदौरिया जी धान खरीदी केंद्र में थे, इनसे धान उठाव न होने का कारण पूँछा गया तो उन्होंने कहा की इंटरव्यू लेना है तो ऑफिस में आकर लें, यहाँ की जानकारी धान खरीदी प्रभारी से लें।

जैतपुर धान खरीदी केंद्र के धान खरीदी प्रभारी अभय नंद पाण्डे ने बताया। धान खरीदी केंद्र में सबसे बड़ी समस्या खरीदी गई धान का अभी तक उठाव न किया जाना है, धान का उठाव न होने से किसानों के द्वारा धान लाये जाने पर उनका धान केंद्र में रखने की जगह नहीं है, तौल करने के लिए भी जगह का कमी है, धान को दीमक खा रहा है, धान सूख रही है, पानी भी गिर सकता है, किसानों को अभी तक धान बिक्री का कोई पैसा नहीं मिला है। अभी तक धान की खरीदी 13196 क्विंटल धान की खरीदी केंद्र में की गई है, अभी 50 हजार क्विंटल धान आने की उम्मीद है, यहाँ बोरी पर्याप्त है । उच्च अधिकारियों को धान उठाव न होने की सूचना दी जा चुकी है, मैडम एस. डी. एम. से भी बात हुई है, धान का उठाव में विलंब मिलर के कारण हो रहा है।
कृषक अशोक कुमार गुप्ता ग्राम कमता ने बताया की दिनाँक 09 को 195 क्विंटल धान यहाँ मेरे द्वारा दिया गया है जिसका पैसा नहीं मिला है।

किसानों द्वारा बिक्री किया गया धान का पैसा शासन को तत्काल भुगतान कराये जाने की ब्यवस्था करानी चाहिए, हमारे क्षेत्र में जो कृषक हैं वो अधिकतर धान पर ही आश्रित हैं, धान बेंच कर अपनी आवस्यकता की सामग्री क्रय करना, शादी करना, कर्ज पटाना आदि कार्य धान के पैसों से ही किया जाता है, पर इस वर्ष धान का पैसा किसानों को अभी तक न मिल पाना प्रश्न चिन्ह लग रहा है।हर धान खरीदी केंद्र से धान का उठाव कार्य शासन को कराना चाहिए जिससे किसानों को धान विक्रय करने में दिक्कत न हों ।
मौके पर ये रहे उपस्थित — डी. आर. भदौरिया जी शहडोल, सहकारिता सी.ई.ओ. एम. ए. सौकत बुढार, धान खरीदी प्रभारी अभय नंद पाण्डे, सहायक धान खरीदी प्रभारी रामफल यादव और किसानों की उपस्थिति रही है।


इस न्यूज़ को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *