समाचार विस्तार: पत्रकार विनय की कलम से।
शैक्षणिक उत्कृष्टता की मिसाल कायम करते हुए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पोरसा ने इस वर्ष भी अपने शानदार परीक्षा परिणाम से समूचे विकासखंड में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय ने विगत सत्रों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में 100% परीक्षा परिणाम अर्जित किया है।
कक्षा 10वीं का प्रदर्शन:
इस वर्ष कक्षा 10वीं में कुल 37 छात्र-छात्राएँ परीक्षा में सम्मिलित हुए और सभी के सभी विद्यार्थी न केवल उत्तीर्ण हुए, बल्कि प्रथम श्रेणी में पास होकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
खास बात यह रही कि 15 विद्यार्थी 90% से अधिक अंक लाने में सफल रहे, जो उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल और शिक्षकों की मेहनत का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

कक्षा 10वीं के शीर्ष विद्यार्थी:
1. मोनिका – 96.8%
2. अमित सिंह तोमर – 96.4%
3. गुंजन तोमर – 94.8%
4. अमित सिंह परमार – 94.4%
5. माधुरी सेंगर – 94.4%
6. आलोक – 93.8%
7. प्रीति तोमर – 92.8%
8. ऋतु – 92.6%
9. क्रिस्टी – 92.4%
10. साधना – 92%
11. विशाल ओझा – 91.2%

कक्षा 12वीं का प्रदर्शन:
कक्षा 12वीं में भी कुल 26 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी विद्यार्थी 100% परिणाम के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की कड़ी लगन और विद्यालय के अनुशासित वातावरण को दर्शाता है।
कक्षा 12वीं के शीर्ष विद्यार्थी:
1. नेहा परमार – 92.2%
2. स्नेहा – 91.2%
3. रामा – 88.4%
4. राहुल कुशवाहा – 86.6%
5. आकाश कुशवाहा – 86%
6. विशाल सिंह तोमर – 85.2%
7. गुनगुन तोमर – 84%
8. करिश्मा राठौर – 80.6%
9. कुणाल वर्मा – 80.2%
10. ऋषि सिंह – 80%
शिक्षकों की मेहनत को सलाम:
विद्यालय के सभी विषय शिक्षकों का भी 100% परीक्षा परिणाम रहा, जो उनकी समर्पण भावना और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का परिचायक है।
प्राचार्य की शुभकामनाएँ:
विद्यालय के प्राचार्य श्री वीरेंद्र सिंह तोमर ने विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता टीमवर्क, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है।
