भोपाल, 30 मई 2025 — 
मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए श्री आर. पी. मिश्रा, जो वर्तमान में मूल पद पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं पदस्थ अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम जबलपुर हैं, को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्हें अब शहडोल संभाग के संभागीय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास के पद पर पदस्थ किया गया है।
यह आदेश राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है तथा इसका पालन नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव प्रमोद कुमार शुक्ला द्वारा किया गया है।

संबंधित आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है, जिसमें संबंधित कलेक्टर, संयुक्त संचालक, आयुक्त एवं वेबसाइट प्रकाशन इकाई भी शामिल हैं।
यह तबादला नगरीय प्रशासन में प्रशासनिक दक्षता और समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

