जयसिंहनगर (शहडोल)।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा संगठनात्मक विस्तार के तहत श्री सुनील कुमार रैदास को आई.टी. सेल प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तहसील जयसिंहनगर, जिला शहडोल के लिए की गई है। संगठन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, श्री रैदास अब संगठन की डिजिटल गतिविधियों, सोशल मीडिया प्रबंधन, और सूचना संप्रेषण के कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

उनकी नियुक्ति पर संगठन के कार्यकर्ताओं और स्थानीय समाज में हर्ष की लहर है। राजेश कुशवाहा, जिला संयोजक – भीम आर्मी भारत एकता मिशन, शहडोल ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और कहा कि “सुनील रैदास जैसे ऊर्जावान कार्यकर्ता की भूमिका से संगठन को डिजिटल स्तर पर मजबूती मिलेगी।”
नियुक्ति की घोषणा के साथ ही संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आईटी सेल की भूमिका भविष्य में आंदोलन और सामाजिक अभियानों को तेज करने में अहम साबित होगी। संगठन की ओर से रैदास को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।
