अमडी में जादू-टोने के शक में युवक को पीटा,पत्नी भी बनी शिकार

इस न्यूज़ को शेयर करे

अमडी में जादू-टोने के शक में दरिंदगी कमरे में बंद कर युवक को पीटा,पत्नी भी बनी शिकार

यस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट उमरिया

उमरिया – कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम अमड़ी से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। घर में बेहोश विशाल

सोमवार सुबह क़रीब 10 बजे जादू-टोने के शक में गांव के ही दबंगों ने विशाल पिता धन्नू बैगा को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। लाठी-डंडों से हुए इस निर्मम हमले में विशाल गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया है।

बीच-बचाव के प्रयास में आई उसकी पत्नी रेशमा बैगा को भी नहीं बख्शा गया। उसे भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल दंपति को जिला अस्पताल लाया गया। रेशमा बैगा ने बताया कि हमलावरों में भल्लू, सुरेन्दा, गुड्डा, गिरजा, नन्नी और जामवती शामिल थे,जो पीड़ित परिवार के पड़ोसी हैं।

घटना जिला मुख्यालय से महज़ 7-8 किमी की दूरी पर घटी है, जो यह सोचने पर मजबूर करती है कि अंधविश्वास के नाम पर आज भी कैसे बेकसूरों को शिकार बनाया जा रहा है।गंभीर रूप से घायल विशाल फिलहाल बेहोशी की हालत में है, उसके सिर में गहरी चोट आई है।

इस निर्मम कृत्य ने एक बार फिर ये सवाल खड़ा कर दिया है।क्या 21वीं सदी में भी अंधविश्वास और जादू-टोने के नाम पर इंसान की जान यूं ही सस्ती है?प्रशासन से मांग है कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए और इस तरह की घटनाओं पर पूर्ण विराम लगे।


इस न्यूज़ को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *