अनूपपुर। यस न्यूज ब्यूरो दिगम्बर शर्मा
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी राम अवध सिंह ने अपने राजनीतिक गुरु एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास पुरी को सम्मानित कर गुरु परंपरा का निर्वहन किया।
राम अवध सिंह ने श्री पुरी एवं उनकी धर्मपत्नी को तिलक लगाकर, शाल व श्रीफल भेंट कर उन्हें गुरु के रूप में नमन किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल, मंडल उपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज चंद्रा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवप्रताप राठौर, दिगम्बर शर्मा, ग्राम पंचायत दैखल के सरपंच दिगम्बर सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामप्यारे गौतम एवं तीरथ पुरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री राम अवध सिंह ने कहा कि गुरु का स्थान सर्वोपरी होता है। उन्होंने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में गुरु का मार्गदर्शन व्यक्ति को नई दिशा देता है।
भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने इस कार्यक्रम की सराहना की और गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत रखने के लिए श्री सिंह के प्रयासों की प्रशंसा की।