शिक्षक की विदाई में नम हुई सबकी आंखें,देखिए क्या हुआ - YES NEWS

शिक्षक की विदाई में नम हुई सबकी आंखें,देखिए क्या हुआ

0Shares



रसमोहनी। (रोहित शर्मा)

सभी उपस्थित शिक्षक साथियों ने अपने साथी शिक्षक के संगठन एवं समाज कल्याण हेतु किए गए विशिष्ट कार्यों, उपलब्धियों को किया याद। शुभ कामना संदेश प्रदान करने सम्मान समारोह में मंचासीन रहे विभाग के मुखिया एवं जिले के पालक अधिकारी श्री मान आनंद राय सिन्हा जी, सहायक आयुक्त, जन जातीय कार्य विभाग शहडोल। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के कर्मठ एवं सक्रिय ब्लाक अध्यक्ष श्री कमलेश मिश्र जी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह विगत दिवस शासकीय माडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटिया में प्रांतीय सचिव श्री महेन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन एवं मध्य प्रदेश शिक्षक संघ तहसील इकाई जैतपुर के द्वारा आयोजित किया गया। कार्य क्रम का आगाज़ विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के गायन के साथ आरंभ किया गया। सभी उपस्थित मंचासीन मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त शिक्षक श्री कमलेश मिश्र जी, विशिष्ट अतिथि सहायक आयुक्त महोदय श्री आनंद राय सिन्हा जी एवं मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री सनत पाण्डेय जी, प्रांतीय पदाधिकारी श्री अरूण मिश्रा जी, प्रांतीय सचिव श्री महेन्द्र त्रिपाठी जी,पूर्व संभागीय अध्यक्ष श्री परशुराम द्विवेदी जी , वर्तमान संभागीय अध्यक्ष श्री अनिल सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री रमाशंकर मिश्रा जी,जिला अध्यक्ष श्री लाल जी तिवारी जी, पूर्व जिला सचिव श्री कमला मिश्रा जी, प्रभारी प्राचार्य रसमोहनी चन्द्रिका सिंह,नायब तहसीलदार श्री विनोद सिंह परिहार जी, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री कमल भान सिंह, डॉ शिव कुमार मिश्र, सूर्य प्रताप सिंह,जय प्रयाग तिवारी, राजेश परौहा,जिला अध्यक्ष शासकीय अध्यापक संवर्ग विजय कृष्ण मिश्रा, बीआरसी बुढ़ार सीताराम दुबे, चन्द्र भूषण शुक्ला पूर्व बीआरसीसी बुढ़ार एवं अन्य सभी उपस्थित शिक्षक साथियों ने सेवा निवृत्त शिक्षक श्री कमलेश मिश्र जी, शासकीय माध्यमिक विद्यालय मलया कुंड को चंदन टीका एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्य क्रम में सुमधुर स्वरों के साथ सहायक आयुक्त श्री सिन्हा जी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर सभी उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तत्पश्चात शिक्षक संघ तहसील इकाई जैतपुर के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी रसमोहनी ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को आनंद दायी बनाया। साथ ही डाॅ सूरज सोनी ने सुंदर -सुंदर भजनों की प्रस्तुति कर लोगों का मनोरंजन कराया। कार्य क्रम की अगली कड़ी में सभी मंचासीन अतिथियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक श्री कमलेश मिश्र जी के उज्जवल भविष्य की कामना कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया।वहीं अपने मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए श्री मिश्रा जी सभी उपस्थित जनों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मध्य प्रदेश शिक्षक संघ को मजबूती के साथ सक्रिय कर शिक्षा हित व देश हित के संकल्प को दोहराया अपने उद्बोधन में इस भीषण गर्मी में तीनों जिले एवं सभी विकास खंड व तहसील इकाईयों से आये हुए संगठन के पदाधिकारियों, शिक्षक साथियों व क्षेत्रीय जनों ईष्ट मित्रों का ह्रदय की गहराईयों से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस गरिमामय समारोह में शामिल होकर अपने कर्मठ साथी शिक्षक श्री मिश्रा जी को अपने -अपने लाए हुए उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में माडल स्कूल भटिया के प्रभारी प्राचार्य श्री सिद्दीकी जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री मिश्रा जी के साथ किए गए शासकीय कार्यो को याद कर उनकी विशिष्टताओं पर प्रकाश डाला एवं सुन्दर सा गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन महेंद्र त्रिपाठी जी ने किया वहीं आभार प्रदर्शन जितेन्द्र कुमार तिवारी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में तहसील इकाई जैतपुर के कोषाध्यक्ष श्री सी0एल 0 गुप्ता , सचिव बीरेंद्र सिंह कर्चुली,कार्यवाहक ब्लाक अध्यक्ष विश्व नाथ त्रिपाठी,सत्य प्रकाश मिश्र,हरि सिंह,उदय सिंह, बाल करण बैगा, लवलेश सिंह,अखिलेश सिंह, मुन्ना सिंह,राम कृपाल सिंह, रवीन्द्र शर्मा,रामजी मिश्रा, राकेश वर्मा, लक्ष्मी नारायण, घनश्याम दास,शारदा सिंह, राम कल्याण गुप्ता, कन्हैया गुप्ता,रंगनाथ यादव,ब्लाक इकाई जयसिंहनगर के अध्यक्ष बाबूलाल जयसवाल, ओम प्रकाश तिवारी, राकेश तिवारी,सोहागपुर उदय कांत त्रिपाठी, बृज जयसवाल, ललित द्विवेदी, अनूपपुर नरेंद्र पटेल,सुशील सिंह, टांडिया बाबू जी, रजनीश,अरूण सिंह परिहार,अंजनी मिश्रा,दानेन्द्र सिंह, विवेक सिंह,बद्री विशाल मिश्रा, आषुतोष मिश्रा, सूर्य प्रकाश मिश्र,वासु मिश्रा,गोहपारू से महेंद्र पाठक स्थानीय पत्रकार आशीष त्रिपाठी, रोहित शर्मा का सहयोग प्रशंसनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *