पोरसा, (02 अप्रैल): पत्रकार विनय की रिपोर्ट।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साधू सिंह तोमर चौराहे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन राज्य सरकार की कार्रवाई और सौरभ शर्मा की न्यायिक प्रस्तुतियों की अनदेखी पर आक्रोश व्यक्त करने के लिए किया गया।
कांग्रेस के नेताओं का आरोप था कि सौरभ शर्मा द्वारा चार सीटों की न्यायालय में प्रस्तुतियाँ नहीं की गईं, लेकिन इसके बावजूद सरकार द्वारा इस मुद्दे पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस निष्क्रियता के खिलाफ कांग्रेस ने आज जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला जलाया।
पुतला दहन के इस विरोध प्रदर्शन में श्री चंद उपाध्याय, रामकिशोर तिवारी, हरी सिंह तोमर, मुकेश जाटव, कुलदीप सिंह तोमर, राजेश श्रीवास उर्फ डबल्ले, रामदत्त शर्मा, मेवाराम शर्मा, आनंद शर्मा, रामकुमार गुप्ता सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह केवल एक शुरुआत है, और जब तक सरकार इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं करती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर आरोप लगाया कि वह अपने कर्तव्यों से मुंह मोड़ कर राज्य की जनता के हितों की अनदेखी कर रहे हैं। कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर उनकी आवाज़ें न सुनी गईं, तो आगामी दिनों में और भी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।