भाजपा राज में भ्रष्टाचार चरम पर, अधिकारियों को चाहिए नए बंगले और बड़ी कार: सुभाष गुप्ता

इस न्यूज़ को शेयर करे


शहडोल।


जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने भाजपा शासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर पहुँच चुका है। उन्होंने सरकारी स्कूलों में मरम्मत के नाम पर हुए लाखों रुपये के घोटाले को इसका प्रत्यक्ष उदाहरण बताया है।

गुप्ता ने कहा कि स्कूलों में फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपये की राशि आहरित कर ली गई, जो राशि बच्चों की सुविधाओं और उनके भविष्य निर्माण के लिए निर्धारित थी। यह स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

उन्होंने मांग की कि जिले की समस्त शासकीय स्कूलों की जांच कराई जाए और ऐसे भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ विशेष जांच टीम गठित कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, इनसे अवैध रूप से निकाली गई राशि की वसूली भी की जानी चाहिए।



जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिले के जिम्मेदार अधिकारी अपनी मनमर्जी चला रहे हैं। “इन्हें बड़े-बड़े नए बंगले और महंगी गाड़ियाँ तो चाहिए, लेकिन अपनी नाक के नीचे हो रहे भ्रष्टाचार की इन्हें कोई परवाह नहीं है,” गुप्ता ने तीखे शब्दों में आरोप लगाए।

उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला द्वारा साझा की गई।


इस न्यूज़ को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *