प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस उमरिया में जिला स्तरीय खो-खो महिला टीम की घोषणा

इस न्यूज़ को शेयर करे

यस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट उमरिया

उमरिया- मध्य प्रदेश शासन के खेल कैलेंडर के नियमानुसार जिला स्तरीय खो-खो महिला

प्रतियोगिता 2024-25 में 19 नवंबर 2024 एवं 20 नवंबर 2024 को शासकीय महाविद्यालय जैतहरी जिला अनूपपुर में आयोजित है जिसमें प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय रणविजय प्रताप सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उमरिया की टीम की घोषणा क्रीड़ा अधिकारी जितेन्द्र कुमार द्वारा की गई।

टीम में महिला प्रतिभागी निम्न हैं देवकी बैगा (कप्तान), मनु खटीक, मनीषा यादव, प्राची सिंह, अनामिका सिंह, सुषमा प्रजापति, प्रतिज्ञा सिंह, स्वाति सेन ,ममता झारिया, निहारिका नापित , दुर्गावती महार गायत्री देवी सभी सदस्य हैं।

महाविद्यालय प्राचार्य सी.बी. सोदिया द्वारा शुभ आशीष एवं अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की गई। डॉ संजीव शर्मा, सुश्री हेमलता लोक्श एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।


इस न्यूज़ को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *